पुण्यतिथि : रियासतों को पिरोकर बनाई लोकतंत्र की जयमाला, मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पुण्यतिथि : रियासतों को पिरोकर बनाई लोकतंत्र की जयमाला, मोदी ने दी श्रद्धांजलि
Share:

भारत में जिन्हें लौह पुरूष की उपमा दी जाती है। सरदार वल्लभ भाई पटेल। जिन्होंने भारत की कई रियासतों को एकसूत्र में पिरोकर भारत के लोकतंत्र की जयमाला तैयार की। स्वाधीनता संग्राम सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को यूं तो इस बेहद कठिन कार्य के लिए जाना जाता है लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने स्वाधीन भारत को गढ़ने के लिए कई कार्य किए।

आज सरदार पटेल की पुण्यतिथि है। इस महान विभूति का जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में हुआ था और 15 दिसम्बर 1950 को सरदार पटेल ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री भी बने। स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल का सबसे पहला और बड़ा योगदान खेड़ा संघर्ष ही था। दरअसल गुजरात का खेड़ा क्षेत्र भयंकर सूखे की चपेट में था। किसानों ने सूखे से पीडि़त होने के कारण कर में अंग्रेजों से छूट की मांग की लेकिन अंग्रेजों ने इसे स्वीकार नहीं किया।

जिस पर सरदार वल्लभ भाई पटेल ने गांधीजी और अन्य नेताओं से मिलकर किसानों का नेतृत्व किया। सरकार को आंदोलन के आगे झुकना पड़ा। इस वर्ष करों में राहत प्रदान की गई। सरदार पटेल की यह पहली सफलता थी। बारडोली क्षेत्र में सत्याग्रह को प्रारंभ करने और अंग्रेजी सरकार को आंदोलन से झुकाने के लिए उन्हें बारडोली का सरदार कहा गया। इसके बाद उनके नाम के आगे सरदार शब्द जुड़ गया। 

केंद्रीय गृहमंत्री के तौर पर उनकी पहली प्राथमिकता देसी रियासतों को भारत में मिलाया जाना था। इसे लेकर उन्होंने अच्छी नीति से कार्य किया। हैदराबाद के आॅपरेशन पोलो हेतु उन्हें सेना भेजना पड़ी। वर्ष 1950 में वे इहलोक सिधार गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नडियाद को भी याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर लिखा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुण्यतिथि पर नमन। उनकी सेवा के लिए सभी उनका स्मरण कर रहे हैं। सरदार पटेल ने देश के स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिसके बाद देश का एकीकरण हो गया। संयुक्त और स्वतंत्र देश के तौर पर उन्हें मार्गदर्शन भी दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -