आज है बसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
आज है बसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र
Share:

आप सभी को बता दें कि आज बसंत पंचमी है। ऐसे में इस दिन सरस्वती पूजा होती है और यह दिन माघ शुक्ल पंचमी तिथि को मनाया जाता है जो आज है। आपको पता हो मां सरस्वती को विद्या और ज्ञान की देवी माना गया है और संगीत की इनसे उत्पत्ति होने के कारण इन्हें संगीत की देवी के रूप में भी पूजते है। वहीं बसंत पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव का दिन कहते हैं। इसी के साथ ऋग्वेद में देवी सरस्वती के स्वरूप का वर्णन करते हुआ कहा गया है कि ''ये परम चेतना हैं। देवी सरस्वती के रूप में ये मनुष्य की बुद्धि, ज्ञान और चेतना का विकास करती हैं।'' तो आइए आज जानते हैं पूजा के शुभ मुहूर्त, मंत्र और विधि।

सरस्वती पूजा शुभ मुहूर्त: शुभ मुहूर्त 29 जनवरी को सुबह 10 बजकर 47 मिनट से शुरू हो रहा है और पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 12 बजकर 34 मिनट तक है। इसका मतलब है कि बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 46 मिनट हैं।

सरस्वती पूजा विधि: पूजा के लिए सबसे पहले सरस्वती की चित्र या प्रतिमा की विधिवत स्थापना करें। अब इसके बाद कलश की स्थापना कर गणेश जी का आवाहन कर विधिवत पूजा करें। अब सरस्वती पूजा के समय सबसे पहले देवी को आचमन और स्नान करवाएं। इसके बाद देवी सरस्वती को पीले या सफेद रंग का फूल अर्पित करें। अब मौसमी फल सहित पीले रंग के बूंदी चढ़ाएं। संभव हो तो मालपुए और खीर का भी भोग लगाएं। इसके बाद पुस्तकें या वाद्य यंत्र की भी पूजा करें। अब अंत में हवन कर पूजा का समापन करें।

मंत्र - सरस्वती नमस्तुभ्यं, वरदे कामरूपिणी, विद्यारम्भं करिष्यामि, सिद्धिर्भवतु मे सदा।

   
बसंत पंचमी पर कामदेव और रति की पूजा -
आप सभी को बता दें कि बसंत पंचमी पर कामदेव और उनकी पत्‍नी रति की पूजा की जाती है। जी दरअसल कामदेव और रति को पुराणों में प्रेम के देवी-देवता के तौर पर बताया गया है और कहा जाता है कि बसंत पचंमी के दिन कामदेव और रति ऋतुराज बसंत के साथ पृथ्वी पर आते हैं।

बसंत पंचमी के दिन बनाए पीले राजभोग, माँ सरस्वती हो जाएंगी खुश

बसंत पंचमी के दिन माँ सरस्वती को जरूर अर्पित करें यह 5 चीज़ें

बसंत पंचमी भारत के अलावा इन देशों में भी धूम धाम से मनाई जाती है

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -