सुअर का मांस खाकर दिखाऐं मुसलमान

सुअर का मांस खाकर दिखाऐं मुसलमान
Share:

नईदिल्ली: देशभर में उपजे बीफ मसले को लेकर आखिरकार भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी कूद पड़े है। हमेशा विवादित बयान देने वाले साक्षी महाराज ने बीफ मसले पर कहा कि जब कुछ लोग कहते हैं कि आखिर बीफ और मीट में कोई अंतर नहीं। मांस मांस ही होता है तो फिर मुस्लिम लोग सुअर का मांस खाकर दिखाऐं। इस मामले में यह बात भी सामने आई है कि साक्षी महाराज ने कहा कि स्त्री के कई रूप होते हैं मां, बह, पत्नी मगर इनके साथ एक जैसा व्यवहार नहीं किया जा सकता है।

गौ हत्या की बात करने को सांप्रदायिकता करार दिया जाता है। जब एक्शन सामने आता है तभी रिएक्शन होता है। आखिर गुजरात दंगे की बात होती है मगर गोधरा हत्याकांड की बात कोई भी नहीं करता है। दरअसल अखलाक ने स्वयं अपने मित्र सिसौदिया को फोन कर कहा था कि उसके फ्रीज में गाय का मांस है।

जिसके कारण वह उसके घर नहीं गया। उल्लेखनीय है कि साक्षी महाराज पहले भी विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। ऐसे में ये विवाद कई बार बड़ा रूप ले लेते हैं। गौ हत्या पर भी पहले भी इनका विवादित बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि मां का अपमान करने पर मार देंगे या मर जाऐंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -