लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने सादिक खान
लंदन के पहले मुस्लिम मेयर बने सादिक खान
Share:

लंदन : जिस देश में पेरिस अटैक के बाद से मुसलमानों पर हमले की घटना बढ़ गई थी, जहां लोग हर मुस्लिम को शक की निगाहों से देखता था, उसी देश में एक मुस्लिम को मेयर बनाया गया है। लेबर पार्टी के नेता सादिक खान को लंदन में मेयर पद के लिए चुना गया है।

वो यूरोप के सबसे बड़े शहर लंदन के पहले मुस्लिम मेयर है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सादिक खान ने कंजर्वेटिव पार्टी के अपने प्रतिद्धंद्धी जैक गोल्ड स्मिथ को पहली और दूसरी वरीयता के क्रम में 3 लाख से अधिक वोटों से हरा दिया है। यह परिणाम चुनाव के 24 घंटे बाद अनाउंस किया गया।

सादिक खुद को एक ऐसा ब्रिटिश मुसलमान बताते है, जो चरमपंथ को करारा जवाब देगा। गोल्ड स्मिथ पर आरोप लगाते हुए सादिक ने कहा कि वे 8.6 मिलियन लोगों के बहुसांस्कृतिक शहर के मतदाताओं के बीच डराने और बंटवारे की राजनीति कर रहे हैं, जिनमें से 1 मिलियन से ज्यादा मुस्लिम हैं।

लेबर पार्टी के एक नेता जेरेमी कोर्बेन ने ट्वीट कर कहा कि सादिक खान आपको मुबारक हो, आपके साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं, ताकि लंदन को सभी के लिए बेहतर बनाया जा सके। सादिक खान लंदन के ही एक दर्जी और बस ड्राइवर के संतान है, तो वहीं गोल्ड स्मिथ एक अमीर बिजनेसमैन के बेटे है।

चुनाव प्रचार के दौरान सादिक पर भी चरमपंथियों की मदद करने का आऱोप लगा था। यह आरोप गोल्ड स्मिथ ने ही लगाया था, जिसके कारण उनकी अपनी ही पार्टी में खूब आलोचना हुई थी। सादिक खान अब करिश्माई नेता बोरिस जॉन्सन की जगह लेंगे। बता दें कि बोरिस ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अगल होने के बड़े पेरोकार रहे हैं।

बोरिस को आने वाले समय में प्रधानमंत्री डेविड कैमरन का उत्तराधिकारी माना जा रहा है। पेरिस की मेयर एनी हिडाल्गो और न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने भी तुरंत खान को बधाई संदेश भेज दिया। ब्लासियो ने कहा, लंदन के नए मेयर को बधाई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -