Russia Ukraine War: पुतिन के आदेश पर महिलाओं को तस्करी कर भेजा जा रहा UAE!
Russia Ukraine War: पुतिन के आदेश पर महिलाओं को तस्करी कर भेजा जा रहा UAE!
Share:

रूस और यूक्रेन के बीच अभी युद्ध जारी है और अबतक इस युद्ध में हजारों लोगों की मौत होने की खबर आई है। जी दरअसल इस देश में लाखों लोग बेघर हो गए हैं और इस समय आलम यह है कि यूक्रेन के लोग अपनी जिदंगी रातों को सड़को पर बिताने के लिए मजबूर हैं। आप सभी को बता दें कि इसी बीच एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। जी दरअसल रक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि देह व्यापार के लिए यूक्रेनी महिलाओं और बच्चों की तस्करी कर यूएई भेजी जा रही है। आप सभी को बता दें कि फरवरी में रूस के आक्रमण के बाद से लाखों लोग अपना घर छोड़कर कहीं और बस गए हैं और कई अन्य देशों में जाकर शरणार्थी बन गए हैं। हालाँकि शरणार्थियों की तस्करी की चिंता बढ़ गई है।

सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, पोलैंड में शरणार्थी कैंपों में अज्ञात लोगों के द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा कि कैंपों से बच्चों को गायब किया जा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की को आंशका है कि पिछले पांच महीनों में लगभग दो लाख बच्चे लापता हो गए हैं। इसी के साथ वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड सिक्योरिटी और न्यूयॉर्क सेंटर फॉर फॉरेन पॉलिसी अफेयर्स की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि लापता हुई महिलाओं और बच्चों की तस्करी कर संयुक्त अरब अमीरात में भेजी गई है। आपको बता दें कि इस समय कई रूसी नागरिक अमीरात ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए खाड़ी देशों में शरण ले रहे हैं। इसी के साथ आपको यह भी पता हो यूएई में मानव तस्करी का मामला नया नहीं है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रवासी श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात और मानव तस्करी के अधिक केंद्रों के रूप में पूर्वी यूरोपीय देशों की भूमिका पर मुख्य है। वहीं मीडिया में कुछ ऐसे केस सामने आए थे जो काफी चौकानें वाले थे। बीते समय में पोलैंड में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जिसने यूक्रेन से भागकर आई 19 साल की लड़की के साथ रेप किया था। इसके अलावा इस देश में कई ऐसे केस सामने आए जिसमें अज्ञात लोगों के द्वारा रहने के लिए घर और नौकरी दिलाने का वादा किया था और लालच देकर अन्य देशों के लिए यूक्रेनी महिलाओं की तस्करी की जा रही है।

सरकारी अधिकारी के प्यार में पागल हुई ये मशहूर एक्ट्रेस, जल्द करेगी सगाई

अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में अपने नाम किया मेडल

बचपन में दौड़ने की जिद ने अविनाश साबले को दिलाई बड़ी कामयाबी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -