रुस ने उतरी कॉकेशिया में मार गिराए ISIS के 14 लड़ाके
रुस ने उतरी कॉकेशिया में मार गिराए ISIS के 14 लड़ाके
Share:

मॉस्को : ISIS का जड़ से सफाया करने की कसम खाए रुस ने इस ओर अपने निडर कदम बढ़ा दिए है। रुस के सुरक्षा बलों ने उतरी कॉकेशिया में ISIS से जुड़े 14 आतंकियों को मार गिराया है। इसके लिए इस क्षेत्र में आतंकवाद निरोधी दो विशेष अभियान चलाए गए थे। इस शूट की जानकारी रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधी समिति ने दी।

समिति ने बताया कि नालचिक शहर में पहले अभियान में 11 आतंकियों को व दोपहर बाद दूसरे अभियान में अन्य तीन को मारा गया। मारे गए लोग एक सशस्त्र गिरोह में शामिल थे, जिसके सरगना आईएसआई के लिए वफादार है। आतंकवाद निरोधी समिति का कहना है कि कबार्दिनो-बलकारिया क्षेत्र में नालचिक के बाहर वनक्षेत्र को जब प्रवर्तन अधिकारियों ने घेर लिया तो लड़ाकों ने उन पर गोलीबारी की और उन पर ग्रनेड फेंके।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मारे गए लोगो में एक स्थानीय आईएसआई का नया नेता व दो उपनेता शामिल थे। इस हमले में हथियारों का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -