'आपके मुंह से बदबू आती है' सुनते ही ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए छोड़ दी सिगरेट, जानिए कौन थी वो लड़की?
'आपके मुंह से बदबू आती है' सुनते ही ऋषि कपूर ने हमेशा के लिए छोड़ दी सिगरेट, जानिए कौन थी वो लड़की?
Share:

अभिनेता ऋषि कपूर आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें बहुत प्यार देते हैं और आज भी याद करते हैं। 4 सितंबर को जन्मे ऋषि कपूर अगर आज जिन्दा होते तो अपना जन्मदिन मना रहे होते। हालाँकि उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं उनके जीवन से जुड़ा ऐसा किस्सा जिसमे उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। जी दरअसल एक समय ऐसा था जब ऋषि के करियर की शुरुआत थी और हर फिल्म निर्माता ऋषि कपूर को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। उस दौर में ऋषि का स्टारडम ऐसा था कि उन्हें उनके फैंस फॉलो किया करते थे। हालाँकि ऋषि कपूर ऐसे अभिनेता थे जो सिगरेट के शौकीन थे। जी हाँ और वह हर थोड़ी देर में सिगरेट पिया करते थे।

हालाँकि उनके जीवन में एक ऐसा वाक्या हुआ जब उन्होंने हमेशा के लिए सिगरेट छोड़ दी। कहा जाता है ऋषि कपूर की बुक 'खुल्लम खुल्ला' में उनकी जिंदगी के कई किस्से सामने आए थे। जी हाँ और इसी में बताया गया था कि ऋषि कपूर पहले बहुत सिगरेट पिया करते थे, लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा को उनकी ये आदत पसंद नहीं थी। ऐसे में रिद्धिमा अक्सर सुबह-सुबह अपने पापा को किस किया करती थीं, हालाँकि एक दिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। जी हाँ, रिद्धिमा ने अपने पिता से एक सुबह कहा कि 'अब वह उन्हें सुबह सुबह किस नहीं करेंगी।'

वहीं जब ऋषि कपूर ने उनसे कारण पूछा, तो रिद्धिमा ने उनसे साफ साफ कह दिया कि आपके मुंह से बदबू आती है। रिद्धिमा के यह कहने के बाद ऋषि कपूर पर ने हमेशा के लिए सिगरेट से तौबा कर ली और बेटी से वादा किया कि वह कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाएंगे। आपको बता दें कि रिद्धिमा ऋषि की पहली संतान हैं और उनका जन्म 1980 में हुआ था। ऋषि ने रिद्धिमा को पाने के बाद सब कुछ पा लिया था और वह बेटी को पलकों पर रखते थे। फिलहाल वह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादें सभी के जहन में हैं।

अमिताभ-रश्मिका की फिल्म 'गुड बाय' का पहला लुक हुआ आउट

सेक्सी फिगर दिखाकर ईशा गुप्ता ने लूटा सबका दिल

'सभी को बेनकाब करने जा रहा हूं', अपने ऊपर लगे आरोपों पर पहली बार बोले जीशान कादरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -