पुल हादसा: सर्च आॅपरेशन जारी, गोताखोरों ने खोजे 6 शव
पुल हादसा: सर्च आॅपरेशन जारी, गोताखोरों ने खोजे 6 शव
Share:

रायगढ ​: बीते दिनों सावित्री नदी पर बने पुल टूटने के कारण कई लोग पानी में समा गये थे। घटना के बाद से ही NDRF और सेना द्वारा सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सर्च आॅपरेशन के दौरान गोताखोरों ने पानी में से 6 शव खोजे है। इधर भारी बारिश के चलते सर्च आॅपरेशन संचालित करने में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि रायगढ जिले के महाड़ के समीप एक पुल टूट गया था और इसके बाद दो बसों के अलावा कुछ निजी वाहन नदी के पानी में समा गये थे। टूटा हुआ पुल अंग्रेजों के समय बनाया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौताखोरों ने आंबेखाड़ी, दादली पुल और केम्बुरली क्षेत्र से शव मिले है, लेकिन तीन शव मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। जो शव मिले है, उनकी हालत बहुत अधिक खराब है और शवों की पहचान करने में मुश्किल हो रही है।

मीडिया को जानकारी देते हुए रायगढ़ के एसपी संजय पाटिल ने बताया कि सर्च आॅपरेशन के दौरान अभी तक 14 शव निकाले जा चुके है। आॅपरेशन अभी और भी जारी रहने की जानकारी एसपी पाटिल द्वारा दी गई है। उनके अनुसार शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -