रायगढ़ में टूटे पुल के बाद से चल रहे बचाव कार्य में अब तक 22 लोगों के शव बरामद
रायगढ़ में टूटे पुल के बाद से चल रहे बचाव कार्य में अब तक 22 लोगों के शव बरामद
Share:

मुंबई। तीन दिन पहले मुंबई-गोवा हाईवे पर ब्रिटिश जमाने का पुल टूटने वाले हादसे में अब तक सावित्री नदी से 22 शव निकाले जा चुके है। रायगढ़ जिले के महाड़ कस्बे के पास उफनती नदी में अब भी बचाव व राहत कार्य चलाए जा रहे है। बचाव कार्य के तहत वाहनों को ढुंढने के लिए 350 किलो वजनी चुंबक से वाहनों की तलाश की जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इस भयानक हादसे में 42 लोगों के नदी में बह जाने की आशंका व्यक्त की थी। इनमें से 26 लोग राज्य परिवहन की उन दो बसों में सवार थे, जो अछानक पुल टूटने से बह गया और अन्य लोग निजी वाहनों में सवार थे। शुक्रवार शाम रायगढ़ की जिलाधिकारी शीतल तेली उगले ने 22 शव ढूंढ लिए जाने की पुष्टि की।

दुर्घटना में लापता हुए लोगों को ढुंढने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के अलावा नौसेना भी लगी हुई है। तेज हवाओं के कारण बचाव कार्य में हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा, लेकिन रिवर राफ्ट्स और जैमिनी नौकाएं प्रयोग में लाई जा रही हैं। चुंबक से वाहनों को तलाशे जाने के क्रम में कुछ वाहनों के हिस्से प्राप्त हुए हैं।

इनमें एक हिस्सा बस का और एक एसयूवी का कैरियर है। लेकिन, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि हिस्से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के ही हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को बचाव कार्य की सीमा को और बढ़ाया जाएगा। शुक्रवार को जब बचाव कार्य चल रहा था, तो मदद के लिए कुछ स्थानीय मछुआरे भी आगे आए। उन्होंने नदी में जाल फैलाए हैं ताकि हादसे का शिकार हुए लोगों के शव अरब सागर में जाने से रोके जा सकें।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -