फिर शुरू हुआ सर्च आॅपरेशन, बहने वालों की संख्या 30 से अधिक
फिर शुरू हुआ सर्च आॅपरेशन, बहने वालों की संख्या 30 से अधिक
Share:

रायगढ़ : दो दिनों पहले बारिश के पानी में पुल धराशाई होने और पानी में बहने वालों की संख्या तीस से अधिक होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। गुरूवार की सुबह एक बार फिर रेस्क्यु आॅपरेशन शुरू किया गया है। हालांकि आॅपरेशन शुरू होने के दो घंटे बाद भी टीम को विशेष सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस ने दो शव मिलने की बात से भी इनकार किया है। गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व रात को महाराष्ट्र के रायगढ़ में मुंबई और गोवा को जोड़ने वाला पुल ढह गया था और इसके चलते 20 से अधिक लोगों के पानी मेें बहने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब यह संख्या तीस से अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद से ही रेस्क्यु आॅपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। आज सुबह एक बार फिर से आॅपरेशन शुरू किया गया है। इधर घटना स्थल पर सत्ता दल के नेताओं समेत अन्य दलों के नेताओं के पहुंचने का भी सिलसिला जारी है। बताया गया है कि जिस पुल के बहने की घटना हुई, वह काफी जर्जर और क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल टूटने से गुजर रही दो बसे नदी के पानी में बह गई थी। अब राजनीति का खेल शुरू: पुल टूटने और लोगों के पानी में बहने के मामले में अब राजनीति का खेल शुरू हो गया है।

राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणनवीस घटना स्थल पर पहुंचे थे और इसके बाद राज ठाकरे सहित राज्य के गृह निर्माण राज्य मंत्री रवीन्द्र वायकर भी मौका स्थल पर पहुंचे। इधर विरोधी दलों ने फडनवीस सरकार को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। विरोधी दलों का कहना है कि राज्य में ऐसे कई और भी पुल है, जो जर्जर व क्षतिग्रस्त होकर कभी भी हादसों का कारण बन सकते है, लेकिन सरकार का ध्यान ऐसे पुलों की ओर नहीं है। हालांकि राज्य के मुख्यमंत्री फडणवीस ने घटना की जांच कराने के साथ ही यह आश्वासन दिया है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं नहीं होने दी जाएगी।

आधे हिंदुस्तान में बारिश ने मचाया हाहाकार

समंदर में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए चीन ने बनाया दुनिया का सबसे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -