बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचेंगे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस के युवराज और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक बार फिर देश में अपनी यात्रा पर निकलेंगे। मगर इस बार उनकी यात्रा पद यात्रा नहीं होगी। वे तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में आई बाढ़ के प्रभावितों के हाल जानेंगे। इसके अलावा वे केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी का भी दौरान करेंगे। यहां बाढ़ प्रभावितों की असुविधाओं को वे जानेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधायक ए नमास्शिवायम द्वारा कहा गया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पुडुचेरी हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। जिसके बाद वे गांधी रोदिएरपेट, रियानकुप्पम, कृमाम्बक्कम और वहां के अन्य क्षेत्रों की यात्रा पर जाऐंगे।

राहुल की मौजूदगी में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण भी किया जाएगा। प्रभावितों से मिलने के बाद राहुल पुडुचेरी हवाई अड्डे पर रवाना होंगे। जहां से वे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -