राहुल का चुनावी दौरा स्थगित, तबियत खराब होने के कारण कर रहे आराम
राहुल का चुनावी दौरा स्थगित, तबियत खराब होने के कारण कर रहे आराम
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनो अस्वस्थ हैं। राहुल की अस्वस्थता के कारण तीन राज्यों का चुनावी दौरा प्रभावित हुआ है। दरअसल कांग्रेस की ओर से राहुल को पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में चुनावी कैंपेन करने के लिए उन्हें इन क्षेत्रों में जाना था। मगर राहुल की अस्वस्थता के बाद इस कार्यक्रम में बदलाव हो गया है। उल्लेखनीय है कि पुडुचेरी कांग्रेस को एक पत्र मिला था जिसमें राहुल गांधी को चुनावी सभा के दौरान जान से मारने की धमकी  दी गई थी।

इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल की सुरक्षा के लेकर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की थी। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को तेज बुखार है। चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। राहुल गांधी ने भी इसे लेकर ट्वीट किया। उनका कहना था कि वे अपने कार्यक्रम के तहत नहीं जा पा रहे हैं

इसलिए वे तमिलनाडु अैर पुडुचेरी के लोगों से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने विजिट शेड्युल को लेकर लोगों को अपडेट देते रहेंगे। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी जानकारी देते हुए कहा कि राहुल की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मिला था। इस दौरान एसपीजी श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -