नई दुल्हन को थामे दिखे राघव चड्ढा, नए अवतार ने जीता फैंस का दिल
नई दुल्हन को थामे दिखे राघव चड्ढा, नए अवतार ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की बिग इंडियन ग्रैंड वेडिंग हो चुकी है। कपल की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग रचाने के पश्चात् परिणीति चोपड़ा अपने पति राघव चड्ढा संग दिल्ली आ चुकी हैं। पिछले दिन उनका ससुराल में जबरदस्त स्वागत हुआ। ससुराल में परिणीति के गृह प्रवेश की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

दूल्हे राजा राघव चड्ढा अपनी दुल्हनिया परिणीति का हाथ थामकर उन्हें अपने घर में ले जाते नजर आए। दोनों एक दूसरे संग मेड फॉर ईच अदर लग रहे हैं। बहू रानी परिणीति के स्वागत के लिए चड्ढा हाउस को विशेष रूप से फूलों और लाइटों से सजाया गया था। परिणीति चोपड़ा अपने ग्रैंड वेलकम से काफी खुश नजर आई। उनके चेहरे पर वेडिंग ग्लो साफ दिखाई दे रहा है। परिणीति नियोन ग्रीन कलर का सूट पहनकर ससुराल पहुंचीं। परिणीति चोपड़ा ने मंगलसूत्र भी पहना हुआ था।

इस दौरान हाथों में पिंक चूड़ा और मांग में पति राघव चड्ढा के नाम का सिंदूर लगाए परिणीति किसी परी से कम नहीं लगीं। इसके चलते राघव चड्ढा भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। कुर्ता-पायजामा में दूल्हे राजा बहुत जंच रहे थे। परिणीति-राघव को प्रशंसक और स्टार्स से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। हर कोई उन्हें खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के लिए दुआएं दे रहा है।

कमल हसन की बेस्ट परफॉरमेंस में से यह फिल्म भी एक

बैक टू बैक एक्शन के बाद यह थी रमेश सिप्पी की लव ट्रायंगल फिल्म

फिल्म 'सागर' (1985) में डिंपल कपाड़िया का बोल्ड मूव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -