'क्वांटिको' के राज नहीं खोले प्रियंका ने.....
'क्वांटिको' के राज नहीं खोले प्रियंका ने.....
Share:

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो कि भारतीय फिल्मों में अपना धमाल मचा कर अब हॉलीवुड कि फिल्म में नजर आने वाली है. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जो कि अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में अपनी नकारात्मक भूमिका से शुरुआत कर रही हैं। 'बेवॉच' में अपनी खलनायिका की भूमिका के संदर्भ में उन्होंने कहा कि उन्हें 'बुरा होना' पसंद है। बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी इस फिल्म में विक्टोरिया लीड्स की भूमिका में हैं. तथा देखा जाए तो बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इनदिनों सफलता की बुलंदियों पर पहुंच गई हैं|

बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। प्रियंका इस वक्त आईफा अवॉर्ड्स के लिए स्पेन में मौजूद हैं। 'डीएनएन' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका ने बातचीत में बताया कि 'क्वांटिको' के अगले सीजन में क्या हो सकता है। उन्होंनेे कहा कि 'क्वांटिको' जहां खत्म हुअा था, अगला सीजन वहीं से शुरू होगा। इस शो में प्रियंका के किरदार का नाम एलेक्स होता है, जो एक एफबीआई एजेंट है। प्रियंका के मुताबिक, एलेक्स को एक विकल्प चुनना पड़ेगा और 'क्वांटिको 2' में दिखाया जाएगा कि इस विकल्प से उसके दूसरे रिश्ते कैसे प्रभावित होते हैं।

अभी चर्चा है कि बॉलीवुड की यह खूबसूरत ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड चुना है। मैक्सिम इंडिया मैग्जीन अपने जून/जुलाई एडिशन के कवर पेज पर प्रियंका का लुक दिखाया है। इसकी जानकारी प्रियंका ने ट्विटर के जरिए दी है। बता दें कि इस कैटेगरी में 100 महिलाएं थी, उनमें प्रियंका टॉप पर रहीं। गौर हो कि साल 2011-2013 में भी मैक्सिम इंडिया मैग्जीन ने प्रियंका चोपड़ा को हॉटेस्ट वुमन इन द वर्ल्ड से नवाजा था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -