अभी जिस प्रकार से हमे बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शामिल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में सुनने में आया था कि इस खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा को लगातार तीसरी बार MAXIM मैगज़ीन की सबसे हॉट महिला चुना गया है। अभी कुछ समय पहले ही प्रियंका ने कहा था कि वह कभी भी किसी के साथ डेट पर नहींं गईं। हां, यह जरूर स्वीकार किया कि वो हमेशा रिलेशनशिप में रहीं।
अब प्रियंका के बारे में सुनने में आया है कि बॉलिवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने हॉलीवुड टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। पी.सी. इस टीवी सीरीज के पहले सीजन में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने शूटिंग के पहले दिन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की।
फोटो में प्रियंका ने ब्राउन कलर के ट्राउजर्स और उसी रंग के एक लंबे जैकेट में दिख रही हैं। और साथ ही एक बड़ा कैमरा भी नजर आ रहा है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'क्वांटिको-2' के लिए सेट पर पहला दिन... टॉम गन के लिए तैयार दुनिया... सितंबर में टीवी स्क्रीन के लिए अपने रास्ते पर एलेक्स पारिश... जल्दी ही मिलते हैं।'