प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का हुआ बुरा हाल, तस्वीर देख फैंस को हुई चिंता
प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का हुआ बुरा हाल, तस्वीर देख फैंस को हुई चिंता
Share:

बॉलीवुड फिल्मों की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपना गोल्डन पीरियड एंजॉय कर रही हैं। जी हां, दीपिका जल्द ही मां बनने वाली हैं। रणवीर सिंह और दीपिका के घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद दीपिका को कई जगहों पर स्पॉट किया गया है। हाल ही में उन्हें अनंत अंबानी एवं राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन में देखा गया था। दीपिका प्रेगनेंसी पीरियड के चलते अभिनय से भले ही दूर हैं, मगर सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं।

वही इसी बीच उनकी एक फोटो सामने आई है, जिसमें उनकी बॉडी पर बुरी तरह से टैनिंग के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद लोग उन्हें कमेंट कर तरह तरह के सजेशन देते नजर आ रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका पादुकोण ने अपनी एक नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में दीपिका अपना बैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनकी पीठ पर धूप के कारण टैनिंग का मार्क्स साफ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दीपिका ने ग्रे कलर की डीप नेक ड्रेस पहनी है तथा उन्होंने एक साइड पर बैग टांगा हुआ है। फोटो में उनका थोड़ा सा फेस विजीबल हो रहा है। वहीं, दीपिका पादुकोण की पीठ पर टैनिंग इतनी ज्यादा हो गई है कि उनका आधा स्किन कलर गोरा दिखाई दे रहा है तथा आधा काला नजर आ रहा है। ऐसा तेज धूप में अधिक देर रहने के कारण होता है।

सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की इस फोटो को देख कमेंट की बाढ़ आ गई है। हर कोई उन्हें कमेंट कर तरह-तरह के सुझाव देते दिखाई दे रहे हैं। इस पर दीपिका के पति रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'मुझे धीमी जिंदगी में वापस ले चलो!' वहीं, कई लोग दीपिका को होम रेमिडी बता रहे हैं। तो कई प्रशंसक उन्हें सनस्क्रीन लोशन ठीक से न लगाने के कारण गुस्सा भी करते नजर आ रहे हैं।

सोनू सूद ने कर डाला ऐसा पोस्ट, देखकर भड़के फैंस

ऋषभ पंत से ब्रेकअप के बाद इस शख्स को डेट कर रही है उर्वशी रौतेला, वायरल हुई तस्वीर

'वो आत्महत्या नहीं थी', दिव्या भारती को लेकर बोला ये एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -