राष्ट्रपति की पत्नी अस्पताल में भर्ती
राष्ट्रपति की पत्नी अस्पताल में भर्ती
Share:

नई दिल्ली : भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पत्नी बीमार हो गई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। राष्ट्रपति की पत्नी शुभ्रा की तबियत अब स्थिर है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ओडिशा की यात्रा पर थे। उन्हें अपनी यात्रा बीच में ही छोड़कर आना पड़ा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपनी दो दिन की ओडिशा यात्रा पर गए थे।

इस दौरान उन्हें कटक में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भागीदारी करनी थी। उन्होंने पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजन किया और फिर रेत पर बेमिसाल कलाकृतियां उकेरने वाले कलाकार सुदर्शन पटनायक की रचनाऐं देखने पुरी बीच पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति की पत्नी शुभ्रा को स्वास्थ्य सुविधाऐं बेहतर  दी जा रही हैं। उन्हें अस्पताल में अच्छी सुविधाऐं दी जा रही हैं। बढ़ती उम्र के साथ कमजोरी के चलते उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। अब उन्हें चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -