केदारनाथ क्षेत्र में हो सकती है तीन दिन में तेज़ बारिश
केदारनाथ क्षेत्र में हो सकती है तीन दिन में तेज़ बारिश
Share:

केदारनाथ ​: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश के मौसम के चलते केदारनाथ में यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। हालात ये हैं कि बीते समय जहां तेज़ बारिश से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया वहीं पहाड़ों पर भूस्खलन होने से विभिन्न मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि बीते समय हुई बारिश थमने से यात्रियों को राहत मिली लेकिन उत्तराखंड में तेज बारिश से उपजी परेशानी एक बार फिर सामने आ सकती है। मौसम विभाग द्वारा मामले में कहा गया है कि अगले 36 घंटों में राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मामले में कहा गया है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर अपेक्षाकृत अधिक बारिश का दौर है। इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में तेज़ बारिश हो सकती है। 

मिली जानकारी के अनुसार कहा गया है कि अगले 36 घंटे में राज्य में जोरदार बारिश हो सकती है। बारिश से केदारघाटी में यात्रियों के प्रभावित होने के अंदेशे को लेकर सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा को लेकर लोगों को चेतावनी दी जा चुकी है। दूसरी ओर कहा गया है कि गंगोत्री और यमुनोत्री में भी यात्रियों को परेशानी हो सकती है। मामले में कहा गया है कि तीसरे दिन भी बद्रीनाथ की यात्रा प्रभावित रही तो दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।

मामले में कहा गया है कि चारधाम यात्रा मार्ग पर भी लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मार्ग के कुछ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोक दिया गया है। जहां बद्रीनाथ में बीते समय बारिश का दौर रहा वहीं हेमकुंड साहिब में भी मौमस में बदलाव रहा। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना को लेकर यात्रियों को एहतियातन सुरक्षित क्षेत्रों में रोका जा रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -