PM मोदी ने पूर्व स्पीकर संगमा के निधन पर जाहिर किया शोक
PM मोदी ने पूर्व स्पीकर संगमा के निधन पर जाहिर किया शोक
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पीए संगमा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीए संगमा ने पूर्वोत्तर के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। पीए संगमा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे और लोकसभा के पूर्व स्पीकर रहते हुए उन्होंने सदन की कार्रवाई का श्रेष्ठ संचालन किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीए संगमा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि संगमा अपनी मेहनत के दम पर राजनीतिक परिदृश्य और समाज में स्थान पाने वाले बन गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि पूर्वोत्तर के विकास में संगमा का बड़ा योगदान है। उनके निधन से भारतीय राजनीति में एक बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि स्पीकर के तौर पर संगमा ने जो कार्य किए उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। संगमा का व्यक्तित्व जमीन से जुड़ा हुआ था।

संगमा 9 बार लोकसभा के सदस्य रहे और 11 वीं लोकसभा के अध्यक्ष भी चुने गए। यही नहीं उन्होंने कई ऐसे विभागों की कमान संभाली जो बड़े महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वर्ष 1988 से 1990 के मध्य मेघालय के मुख्यमंत्री रहे और वर्ष 1991 तक वे राज्य विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे।

पीए संगमा का जन्म 1947 को हुआ था। वे मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में जन्मे थे। उनके गांव का नाम छपाहाती था। एंथनी काॅलेज से स्नातक करने के बाद असम के ढिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में अध्ययन हेतु वे चले गए। जहां से उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महत्व के विषय पर स्नातकोत्तर डिग्री अर्जित की। जिसके बाद उन्होंने कानून का अध्ययन भी किया। वैसे संगमा कांग्रेस नेतृत्व के प्रति अच्छे कार्यकर्ता रहे लेकिन बाद में उन्होंने नेशनल पीपुल्स पार्टी का गठन कर लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -