आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात करेंगे PM मोदी

आज 11 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात करेंगे PM मोदी
Share:

नई दिल्ली: PM नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात करने वाले हैं। आज वह देश को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि साल 2021 का यह पहला रेडियो एपिसोड होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है किसान आंदोलन और दिल्ली में बम धमाके के बीच पीएम मोदी राष्ट्र के सामने अपनी बात रखने के लिए तैयार हैं। मन की बात कार्यक्रम का यह 73वां संस्करण होने वाला है।

वैसे आपको पता हो तो इससे पहले पीएम मोदी ने 27 दिसंबर को मन की बात कार्यक्रम का आयोजन किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि, 'पीएम मोदी किसान आंदोलन और दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर बोल सकते हैं।' वैसे विश्व के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के बाद यह पीएम मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम होने वाला है। आपको पता हो तो मन की बात कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में किसान से बातचीत को लेकर अपने विचार रखे थे।

आप जानते ही होंगे बीते 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया था। इसी पर पीएम मोदी ने कहा था कि 'सरकार और किसानों के बीच बातचीत का रास्ता खुला है। उनके और किसानों के बीच बस एक फोन कॉल की दूरी है।' अब आज ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी कृषि कानून को लेकर किसानों के बीच व्याप्त रोष को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।

निकाह के बाद गौहर को ससुराल से मिला था यह सरप्राइज

कैटरीना कैफ से तुलना पर जरीन खान ने दिया चौकाने वाला बयान

महाराष्ट्र के हिंगोली में आए भूकंप के झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -