भारत के कोहिनूर को पाकिस्तान ने बताया अपना, की वापस लाने की मांग
भारत के कोहिनूर को पाकिस्तान ने बताया अपना, की वापस लाने की मांग
Share:

लाहौर : भारत-पाक में पहले ही हर क्षेत्र में प्रतियोगिता चल रही है। ऐसे में अब पाकिस्तान कोहिनूर को वापस लाने की जुगत में भी भारत से प्रतियोगिता करने पर आतुर है। कोहिनूर को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए भारत पहले ही प्रयास कर रहा है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान में भी कोहिनूर को ब्रिटेन से वापस लाने के लिए वहाँ की एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका में मांग की गई है कि पाक सरकार ब्रिटेन से इस हीरे को वापस लाए।

हीरे पर पाक के पंजाब प्रांत ने भी दावा किया। याचिका दायर करने वाले जावेद इकबाल जाफरी ने कहा है कि ब्रिटिशर इशे महाराज रंजीत सिंह के पोते दिलीप सिंह से छीनकर ब्रिटेन ले गए थे। इकबाल का कहना है कि यह हीरा 1953 में महारानी के ताज पर सुशोभित हो गया। 105 कैरेट के इस बहुमूल्य हीरे की कीमत अरबों में है। इस पर महारानी का कोई हक नही है। पाक वकील ने तर्क दिया है कि कोहिनूर पंजाब सूबे की ऐतिहासिक विरासत है। इकबाल ने कहा कि संघीय सरकार को यह आदेश दे कि वह पाकिस्तान से हीरे की वापसी की शुरुआत करे।

यह हीरा मध्यकाल में आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले की कोल्लूर खान में पाया गया ता। एक समय में इसे दुनिया का सबसे कीमती हीरा माना जाता था। यह काकात्य वंश का था,जिसे एक दिंदू देवी की आँखो में लगाया गया था। इसके बाद यह सिख साम्राज्य के पास चला गया। इसके बाद ब्रिटिश सेनाओं ने 1849 में पंजाब को जीत लिया और खजाने को सील कर दिया। इसके बाद यह लाहौर के खजाने में आ गया।

इस हीरे की वापसी के लिए भारत भी लंबे समय से प्रयास कर रहा है। कहा जाता है कि करीब 800 साल पहले कोहिनूर भारत के हीरे के खदान से निकला था, जो कि 105 कैरेट का है। ब्रिटिश राज के दौरान इसे तत्कालीन महारानी विक्टोरिया को भेंट स्वरुप दिया गया। फिलहाल यह टावर ऑफ लंदन में लोगो के दीदार के लिए रखा गया है। ब्रिटिश भारतीय सांसद कीथ वाज ने भी अंग्रेज सरकार से कोहिनूर को लौटाए जाने की मांग की है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -