पाकिस्तान सरकार के निर्णय के बाद विदेश नहीं जा सकेंगे मुशर्रफ
पाकिस्तान सरकार के निर्णय के बाद विदेश नहीं जा सकेंगे मुशर्रफ
Share:

इस्लामाबाद: पाकिस्तान द्वारा विदेश यात्रा संबंधी अपने नियम में बदलाव किया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह ऐसे 65 हजार नागरिकों को विदेश यात्रा पर जाने की अनुमति देगा जिन्हें देश छोड़ने वालों की सूची में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन इसमें पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नाम ऐसी ही सूची में अभी तक नहीं डाला गया है। गृहमंत्रालय द्वारा कहा गया कि उग्रवाद और घरेलू विवादों के चलते इन लोगों का नाम इस लिस्ट में दर्ज है। सरकार ने समीक्षा के बाद 4987 नामों को ईसीएल से हटाने की तैयारी की है।

इस सूची से मुशर्रफ का नाम हट सकेगा या नहीं इसमें संशय बना हुआ है। दरअसल पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर देशद्रोह का मामला आरोपित किया गया था। मुशर्रफ सैन्य प्रमुख थे और उन्होंने पाकिस्तान सरकार के तख्ता पलट में भागीदार बनते हुए राष्ट्रपति पद पर खुद को काबिज किया था।

हालांकि बाद में राष्ट्रपति पद के चुनाव करवाए गए थे लेकिन मुशर्रफ पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। एक बार तो मुशर्रफ को नजरबंद करने की कवायद भी की गई। अपने उपर लगे आरोपों के कारण मुशर्रफ काफी समय विदेश में रहे। माना जा रहा है कि मुशर्रफ की मुश्किलें इस सूची में से नाम न हटाए जाने के बाद बढ़ सकती हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -