मोनालिसा और सिद्धार्थ शुक्ला का ये डांस वीडियो देख चौंके लोग, आपने देखा क्या?
मोनालिसा और सिद्धार्थ शुक्ला का ये डांस वीडियो देख चौंके लोग, आपने देखा क्या?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा हमेशा ही अपने सिजलिंग लुक्स से दर्शकों को लुभाती दिखाई देती हैं। कभी रील वीडियोज से प्रशंसकों का मनोरंजन करती हैं, तो कभी नए स्टाइल की तस्वीरों से प्रशंसकों को ट्रीट देती हैं। मगर इस बार मोनालिसा ने एक ऐसा थ्रोबैक वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर एक ऐसे शख्स की याद ताजा हो आई है, जो कुछ महीनों पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गया है। 

इला अरुण के गाने रेशम का रुमाल गाने के रीमिक्स पर मोनालिसा खूब डांस करती नजर आई थी। ये गाना बहुत हिट हुआ था, लोगों ने मोनालिसा को भी जमकर पसंद किया था। इस गाने का फिर से रीक्रिएशन किया गया, जहां बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल परफॉर्म करती दिखाई दी। दोनों गानों को मिलाकर मोनालिसा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया। जहां उन्होंने तब और अब के फर्क को दिखाया। पहले जहां वो अपने ही गाने पर फिर से डांस कर रही थीं, वहीं उसके पश्चात् दिव्या अग्रवाल भी नाचती नजर आई। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

वही लोगों ने इन दोनों के डांस को तो पसंद किया ही, मगर उनकी नजर उस एक व्यक्ति के चेहरे पर जाकर टिक गई जो अब इस दुनिया में नहीं है। मोनालिसा के साथ रेशम का रुमाल गाने में दिवंगत टेलीविज़न स्टार सिद्धार्थ शुक्ला भी हैं। जिनकी झलक देख लोगों की नजरें वहीं अटक गईं। सिद्धार्थ शुक्ला को गुजरे हुए कई महीने बीत चुके हैं, मगर आज भी उनकी याद लोगों के जहन में ताजा है। गाने की क्लिप में सिद्धार्थ की झलक दिखते ही प्रशंसक क्रेजी हो गए। वीडियो में मोनालिसा के डांस की प्रशंसा तो हुई ही, साथ ही सिद्धार्थ का नाम भी ख़बरों में आ गया। 

बिग बॉस में एंट्री करते ही श्रीजिता डे ने लगाया शालीन भनोट को गले, फूट-फूटकर रोईं टीना दत्ता

रियलिटी शो में गोविंदा के आते ही आखिर क्यों भड़के जितेंद्र? हाथ जोड़कर भारती ने मांगी माफी

सरेआम इस एक्ट्रेस का पैर चाटने लगे राम गोपाल वर्मा, वायरल वीडियो देख भड़के लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -