दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का लोगों ने उड़ाया मजाक, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी का लोगों ने उड़ाया मजाक, आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट
Share:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 20 मई को पांचवें चरण की वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में हुए मतदान में तकरीबन सारे बॉलीवुड स्टार्स वोट डालने पहुंचे। प्रेग्रेंट दीपिका पादुकोण भी बेबी बंप संभालते हुए मतदान करने पहुंची थीं। उनके साथ रणवीर सिंह भी थे, जो उन्हें भीड़ से प्रोटेक्ट करते नजर आए। दीपिका का बेबी बंप देखकर कई लोग खुश नजर आए। 

वहीं कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करते हुए उनकी प्रेग्‍नेंसी को फेक बताया। दीपिका पादुकोण की ट्रोलिंग को लेकर सीनियर पत्रकार फेय डिसूजा ने एक पोस्ट साझा की तथा उन लोगों को लताड़ लगाई, जो दीपिका के बेबी बंप को फेक बता रहे हैं। उन्होंने लिखा कि डियर सोशल मीडिया दीपिका पादुकोण वोट डालने के लिये बाहर निकली थीं। उन्होंने आपसे अपनी बॉडी या प्रेग्नेंसी का फीडबैक नहीं मांगा था। 

उन्होंने आगे लिखा- आपको उनकी जिंदगी पर कमेंट करने का अधिकार नहीं है। इसलिये इस प्रकार का बर्ताव करना बंद करें। फेय की पोस्ट पर कई स्टार्स ने कमेंट करके दीपिका का सपोर्ट किया है। वहीं आलिया भट्ट, सोनी राजदान एवं पूजा भट्ट ने भी फेय की पोस्ट लाइक करके दीपिका को सपोर्ट किया है। दीपिका और रणवीर की शादी 2018 में हुई थी। शादी के 6 वर्ष पश्चात् सितंबर में वो मां बनने वाली हैं। इन दिनों दीपिका पादुकोण ब्रेक पर हैं तथा प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं।

'कल्कि 2898 एडी' से सामने आया प्रभास का लुक, वीडियो ने जीता फैंस का दिल

कब शादी करेंगे प्रभास? खुद कह डाली ये बड़ी बात

अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान, अचानक बिगड़ी तबियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -