![ट्रक में घुसा कार्यकर्ताओं का वाहन, एक की मौत](https://media.newstracklive.com/uploads/taja-khabar/india/Oct/10/big_thumb/accident_57fb7e8f3702e.jpg)
भदोही : नेशनल हाइवे पर हुई एक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गये है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस वाहन में बैठे लोग दुर्घटना का शिकार हुये है, वे सभी बसपा के कार्यकर्ता थे और ये मायावती की रैली में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।
बताया गया है कि कार्यकर्ताओं से भरा वाहन खड़े ट्रक में घुस गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया।
नशे में था वाहन चालक
दुर्घटना में घायल लोगों ने बताया कि वाहन चालक नशे में था। लखनउ से लौटते समय रास्ते में उसे वाहन में बैठे लोगों ने समझाया भी था कि वह वाहन को बहुत तेजी से न चलाये, बावजूद इसके नशे में उसने वाहन को नियंत्रित नहीं किया और खड़े ट्रक में जा घुसा। कार्यकर्ता मिर्जापुर के रहने वाले बताये गये है। वाहन में 35 कार्यकर्ता सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है जबकि गंभीर कार्यकर्ताओं को मिर्जापुर रैफर किया गया।