मुख्यमंत्री बादल अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री बादल अस्पताल में भर्ती
Share:

नवाशहर : पंजाब राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने पर उन्हें नवाशहर के आईवीआई चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। चिकित्सक हितेश के दल ने इमरजेंसी में उनका उपचार भी प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नवाशहर के हलका विधानसभा क्षेत्र में संगत दर्शन कर रहे थे। ऐसे में उन्हें सांस की परेशानी हुई।

चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर स्टीम दे दी। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को नवाशहर के आईवीआई चिकित्सालय में इमरजेंसी में ले जाया गया। जहां उन्हें तुरंत उपचार दिया गया। चिकित्सक द्वारा आईवीआई चिकित्सालय में निमूलाईज़्ड किया गया।

मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की जांच की गई। जिसके बाद छाती का एक्सरे किया गया। एक्सरे करने के बाद चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री का इको, एपीजी, सीवीस जांचा। जांच के आधार पर चिकित्सकों ने उनका उपचार प्रारंभ कर दिया। मुख्यमंत्री बादल की तबियत कुछ ठीक होने के बाद उन्हें चंडीगढ़ की पीजीआई में भर्ती करवा दिया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -