'दूसरी पार्टियां हमारा एजेंडा चुरा रहीं हैं, लेकिन..', अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
'दूसरी पार्टियां हमारा एजेंडा चुरा रहीं हैं, लेकिन..', अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि अन्य पार्टियों ने AAP का एजेंडा चुरा लिया है और मुफ्त बिजली और गारंटी देने की बात कर रहे हैं, लेकिन मुफ्त शिक्षा अभी भी उनकी सूची में नहीं है। अरविंद केजरीवाल बाबा साहेब अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यालय में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबेडकर 1913 में अमेरिका के कोलंबिया विश्वविद्यालय में पढ़ने गए और उन्होंने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया। केजरीवाल ने दावा किया कि, "अगर वह 10-15 साल और जीवित होते, तो देश के सभी सरकारी स्कूलों में सुधार कर देते। किसी भी पार्टी ने शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दिया।" उन्होंने कहा कि, "इन पार्टियों ने हमारा पूरा एजेंडा चुरा लिया। वे अब सभी गारंटी दे रहे हैं और मुफ्त बिजली दे रहे हैं, लेकिन वे मुफ्त शिक्षा की गारंटी नहीं दे रहे हैं। केवल आम आदमी पार्टी ही शिक्षा की गारंटी दे सकती है।"

उन्होंने कहा कि AAP ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया है और इस बात पर जोर दिया कि पिछले 75 वर्षों में देश में लोगों को जानबूझकर अशिक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा, "अगर आप पांच साल में अच्छी शिक्षा दे सकती है तो 75 साल में लोग शिक्षित क्यों नहीं हो सके।" AAP के राष्ट्रीय संयोजक ने यह भी आरोप लगाया कि उनसे सत्ता छीनने के लिए बाधाएं पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "हम सभी की सेवा के लिए पैदा हुए हैं। हम यहां देश के लिए लड़ने आए हैं और अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करेंगे।"

'भाजपा को 50 सीट मिली, तो अपना मुंह काला कर लूंगा..', कांग्रेस प्रत्याशी फूलसिंह बरैया ने किया था दावा, अब पार्टी नेता ने अपने मुंह पर पोती कालिख

'जिनके साथ नाइंसाफी हुई, उन्हें न्याय दिलाने के लिए है ये बिल..', जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक पर लोकसभा में बोले अमित शाह

विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल हुईं निर्मला सीतारमण, Forbes ने जारी की लिस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -