आज ही के दिन जन-गण-मन को मिला था भारत के राष्ट्रगान का दर्जा, जानिए इतिहास
आज ही के दिन जन-गण-मन को मिला था भारत के राष्ट्रगान का दर्जा, जानिए इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 24 जनवरी का इतिहास को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई.
1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला.
1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया.
1939- चिली में आए भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे.
1950- संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना.
1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला.
1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं.
1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ.
2000- चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी.
2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित.
2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि.
2011- मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर हुए बम विस्फोट से 40 लोगों की मौत, 200 घायल.

24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति:-
जर्मनी के लेखक अर्नेस्ट हूफमैन का 1776 में जन्म हुआ.
फ्रांस के लेखक और कवि अलफ़्रेड डो.वीनी का 1797 में जन्म हुआ.
प्रथम भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेंन्द्र मोहन टैगोर का 1826 में जन्म हुआ.
महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का 1877 में जन्म हुआ.
स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का 1924 में जन्म हुआ.
हिन्दी फल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का 1943 में जन्म हुआ.

24 जनवरी को हुए निधन:-
1965 में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन हुआ.
1966 में प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ.
2011 में भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन हुआ.
1958 में प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रबली पाण्डेय का निधन हुआ.

'आज भारत एक महीने में उतने कैशलेस ट्रांसक्शन करता है, जितने अमेरिका में 3 साल में होते हैं..', नाइजीरिया में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

घर पर ऐसे तैयार करें जयपुर की मशहूर प्याज की कचौरी, इसे खाने के बाद हर कोई करेगा तारीफ

गणतंत्र दिवस पर नाश्ते में बनाएं तिरंगा इडली, बच्चे भी देख खुश होंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -