![जाने एप्पल के इस लाल रंग का क्या हैं राज](https://media.newstracklive.com/uploads/technology-news/gadgets-news-info/Mar/25/big_thumb/iphone-red-colour_58d795804a855.jpg)
जब कभी ब्रॉड़िड औऱ महंगे फोन की बात हो और एप्पल की बात हो ऐसा हो नही सकता। एप्पल दुनिया का सबसे मंहगा और काफी बहतरीन फोन है जिसके लिए हर इंसान सोचता है कि उसके पास एप्पल हों। एप्पल ने हाल ही में लाल रंग के iPhone 7 और iPhone 7 Plus लॉन्च किए हैं। यें आईफोन अपने रंग की वजह से काफी चर्चा में हैं। यें फोन ब्राइट चेरी रेड कलर के हैं इन आईफोन्स पर (PRODUCT)RED की ब्रैंडिंग है।
आखिर क्या राज है इस लाल रंग का-
(PRODUCT)RED दरअसल (RED) नाम के इनिशिटिव का ब्रैंड है। (RED) दुनिया से HIV/AIDS के खात्मे के लिए अभियान चलाता है।
(PRODUCT)RED ब्रैंड के जरिए वह प्राइवेट सेक्टर के साथ पार्टनरशिप करता है।
कंपनियां (PRODUCT)RED ब्रैंडिंग के साथ स्पेशल प्रॉडक्ट्स लॉन्च करती हैं और उनकी बिक्री से होने वाले फायदे का एक हिस्सा Global Fund को दे देती हैं।
Global Fund का मालिकाना हिस्सा (RED) के पास ही है। Global Fund अफ्रीका में सहारा मरूस्थल और इसके आसपास के इलाकों में HIV और एड्स की रोकथाम में जुटा है।
पूरी दुनिया के 70 फीसदी HIV/AIDS पीड़ित इसी इलाके में हैं। Global Fund लोगों में जागरूता लाने, टेस्ट करने और गर्भवती माताओं से शिशुओं में इसे फैलने से रोकने पर फोकस करता है।
भारत में स्तिथि और खासियत-
भारत की बात करें तो यहां इन स्पेशल एडिशन वाले आईफोन्स को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।
iPhone 7 (प्रॉडक्ट) रेड का 128 जीबी वेरियंट 70,000 रुपये में खरीदा जा सकता हैं।
इसके 256 जीबी वेरियंट की कीमत 80 हजार रुपये होगी।
iPhone 7 Plus (प्रॉडक्ट)रेड स्पेशल एडिशन का 128जीबी वेरियंट 82 हजार रुपये और 256 जीबी वेरियंट 92,000 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
अब आईफोन और आईपैड से बना सकते है कंप्यूटर, एप्पल ने दाखिल किया पेंटेट
एप्पल के आई-क्लाउड में सेंध लगाने का किया हैकर्स ने दावा.
Iphone के RED कलर वेरिएंट के साथ, आईफोन SE की स्टोरेज हुई दोगुनी