style="text-align: justify;">खरखौदा : दंतथला में एक ग्रामीण द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। किसान अपने गिरते स्वास्थ्य और फसल बर्बादी से परेशान था।
इस बार मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उसकी गेहूं की फसल प्रभावित हुई। जिसके कारण वह बहुत परेशान था।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगे एक मोबाईल टावर पर गांव का योगेंद्र उफ। लीलू 40 वर्ष चढ़ गया और वहां से छलांग लगा दी।
छलांग लगाते ही किसान नीचे गिर पड़ा। किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलती है ग्रामीण उस ओर दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
किसान अपने परिवार के साथ रहकर लगभग 9 बीघा जमीन पर खेती करता था। अधिकांश समय वह बीमार रहता था । इस बार उसने अपने खेत में फसल रोपी लेकिन मौसम की मार के चलते उसे मुनाफा नहीं हुआ वहीं दूसरी ओर उस पर बैंक से लिए गए कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा था।
कमजोर आर्थिक स्थिति से परेशान होकर उसने अपने जीवन को समाप्त करने की ठानी और मोबाईल टाॅवर पर चढ़ गया।
इसके बाद जब लोगों का ध्यान उसकी ओर गया तो उन्होंने अन्य लोगों को सूचना दी। यही नहीं प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दल ने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन ग्रामीण सभी की बात अनसुनी कर टाॅवर से कूद गया।