शादी 5 महीने बाद ही नवविवाहिता ने कर ली आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
शादी 5 महीने बाद ही नवविवाहिता ने कर ली आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Share:

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में मिलने से हंगामा मच गया। कहा जा रहा है कि मृतक महिला की शादी 5 महीने पहले लोदगा गांव में हुई थी। घटना की खबर प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और तहकीकात आरम्भ की। मृतका के परिजनों का कहना है कि 5 नवंबर बेटी के ससुराल से फोन आया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। 
 
मौके पर पहुंचकर घरवालों ने देखा कि बेटी का शव जमीन पर पड़ा है तथा उसके गले पर रस्सी के निशान बने थे। तुरंत ही उन्होंने पुलिस को इसकी खबर दी। पुलिस ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से पता चला है कि गला घुटने से मौत हुई है। पीड़ित परिवार ने दामाद सिद्धेश्वर भारती तथा सास अरुणाबाई भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना के पश्चात् मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है तथा वो पुलिस ने न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए। 

पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ  306, 498 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहनता से तहकीकात  की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पांच महीने पहले ही शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच विवाद रहता था। लड़की के घरवालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। 

'अगर कांग्रेस की सरकार आई तो सिंधिया के महल को बना देंगे चौपाटी', MP चुनाव से पहले राज बब्बर का बड़ा बयान

'2003 से पहले सरकार को बंटाधार कहते थे, न सड़कें थीं, न बिजली..', दिग्विजय सिंह पर सिंधिया का पलटवार

पाकिस्तान ने रिहा किए 80 भारतीय मछुआरे, लेकिन रख ली उनकी 'महंगी' नौकाएं

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -