कल तक ये नक्सली थे आज है पुलिस आरक्षक
कल तक ये नक्सली थे आज है पुलिस आरक्षक
Share:

जगदलपुर : नक्सली नवदंपति कोसी व पोडयामी लक्ष्मण को पुलिस विभाग ने शादी का अनमोल तोहफा दिया है। दोनों को आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इन दोनों ने आत्मसमर्पण किया था। इनके साथ आत्म समर्पण करने वाले के प्रकरण में भी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को पुलिस विभाग और बस्तर सामाजिक एकता मंच के संयुक्त प्रयास से दोनों का धूमधाम से विवाह करवाया गया।

इसके तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक राजेंद्र नारायण ने बस्तर के आईजी की सहमति से कोसी और लक्ष्मण के आरक्षक पद पर नियुक्ति की घोषणा कर दी। सर्वविदित है कि कोसी मरकाम नक्सल संगठन के प्लाटून नंबर 26 की सदस्य थी। वो कई घटनाओं में संलिप्त थी। कोसी ने 2 जनवरी 2015 को आत्मसमर्पण किया था। लक्ष्मण इंद्रावती इलाके का डिप्टी कमांडर था। लक्ष्मण के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज थे।

उसने 29 अक्टूबर 2015 को समर्पण किया था। इसके बाद इन दोनों की मदद से पुलिस ने 30 अन्य नक्सलियों को भी आत्मसमर्पण करवाया। इन नक्सलियों को पुनर्वास नियम के तहत रोजगार, आवास समेत अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई। इन दोनों को आरक्षक का पद मिलने के बााद 25-25 हजार रुपए मासिक वेतन मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -