'MP में भाजपा CM फेस पर आई नरेंद्र सिंह तोमर की प्रतिक्रिया', जानिए क्या कहा?
'MP में भाजपा CM फेस पर आई नरेंद्र सिंह तोमर की प्रतिक्रिया', जानिए क्या कहा?
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री फेस को लेकर अब तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। इसपर पसोपेश बरकरार है तथा आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस सवाल पर स्पष्ट कहा कि ‘कुछ चीजें पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करता है’ तथा जब तक कुछ तय नहीं होता है, वे भी इसका जवाब नहीं दे सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आज भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी तथा वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होने ये बयान दिया। इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 5 जनआशीर्वाद यात्रा निकालेगी।

वही जब नरेंद्र तोमर से मीडिया ने ये सवाल किया कि मध्य प्रदेश में सीएम के लिए किसका नाम होगा, किसका चेहरा होगा तो उन्होने इस सवाल को ये कहकर टाल दिया कि इसका फैसला पार्लियामेंट्री बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा। उन्होने कहा कि पार्टी में कुछ चीजें मेरे द्वारा तय होती है, कुछ चीजें अध्यक्ष द्वारा तय की जाती है तथा कुछ चीजें पार्लियामेंट्री बोर्ड में सामूहिक रूप से तय होती है। जब तक कोई चीज तय नहीं होती है, मैं उसका जवाब नहीं दे सकता। हालांकि उन्होने संकेत में ये भी कहा कि ‘आपको संदेह करने की आवश्यकता नहीं है।’ वहीं महिलाओं की दावेदारी एवं महिला उम्मीदवार को टिकट देने के सवाल पर उन्होने कहा कि चुनाव में 35 फीसदी नहीं 65 फीसदी भी मिले तो आपत्ति नहीं है, किन्तु चुनाव में टिकट उसी को दिया जाता है तो क्षेत्र में जीत को सुनिश्चित करे। 

वहीं मध्य प्रदेश में मुसलमान उम्मीदवार को वोट देने के प्रश्न पर उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के आधार पर काम करती है। हमारी प्रत्येक योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। किन्तु टिकट किसे मिलेगा, ये उस क्षेत्र की परिस्थिति पर निर्भर करता है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट के बाद भी कुछ स्थानों पर विद्रोह के स्वर उठे हैं, आगे भी भारतीय जनता पार्टी इस मामले में डैमेज कंट्रोल कैसे करेगी, इस सवाल के जवाब पर तोमर ने कहा कि भाजपा जीवंत सियासी दल है, मनुष्यों का दल है, कार्यकर्ता आधारित का दल है…प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। जहां एक से ज्यादा लोग होते हैं वहां विभिन्न मत होते हैं तथा उन मतों आधार पर ही फैसले की प्रक्रिया होती है। कुछ लोगों का मत अलग होता है, किन्तु बातचीत के द्वारा उसे सुलझा लिया जाता है।

ASIAN GAMES 2023: टीम इंडिया के साथ हेड कोच के रूप में जुड़ सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण

उड़ती फ्लाइट में AIIMS के डॉक्टरों ने की 2 वर्षीय बच्ची की हार्ट सर्जरी, मरते-मरते बची मासूम

कौनसी खबर सही है, कौनसी गलत, ये फैसला कर्नाटक की कांग्रेस सरकार करेगी ? एडिटर्स गिल्ड ने जताई चिंता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -