BRICS सम्मलेन 2016 : गोवा पहुंचे पुतिन, PM मोदी ने किया स्वागत
BRICS सम्मलेन 2016 : गोवा पहुंचे पुतिन, PM मोदी ने किया स्वागत
Share:

पणजी भारत के गोवा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ होने वाला है। यहां रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचने वाले हैं, मगर इसके पहले पुतिन का स्वागत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विट कर किया। उन्होंने ट्विट करते हुए लिखा कि भारत आपका स्वागत करता है। इसके अलावा PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति मिचेल टेमर और साउथ अफ्रीका ने राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा का भी ट्वीट कर स्वागत किया।

गोवा में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्राध्यक्षों की कड़ी सुरक्षा की गई है। सुरक्षा को लेकर देश की प्रमुख सुरक्षा एजेंसियां ध्यान दे रही हैं। इतना ही नहीं पुतिन ने भारत के ही साथ रक्षा क्षेत्र से लेकर कृषि क्षेत्र तक कई मसलों में समझौते के संकेत दिए  हैं। पुतिन ने भारत दौरे को लेकर रक्षा, उर्जा, व्यापार और औद्योगिक समझौता करने की इच्छा जताई है। भारत के लिए रूस की भागीदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

दरअसल भारत पहले भी रूस से कई युद्धपोत खरीदता रहा है। रूस और अमेरिका को साधकर भारत अपने आर्थिक, सामरिक हितों का ध्यान रख सकता है, साथ ही आतंकवाद से सामना करने में रूस भारत के साथ बड़ी भागीदारी कर सकता है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति की यात्रा को बहुत अहम माना जा रहा है। रूस के राष्ट्रपति के आगमन के बाद  पीएम मोदी और पुतिन वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की तीसरी व 4 थी इकाई के शिलान्यास समारोह में भागीदारी करेंगे। यह संयंत्र भारत के लिए बहुत अहम है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -