![कुएं में कूद मुस्लिम युवक ने बचाए गाय के प्राण](https://media.newstracklive.com/uploads/taja-khabar/india/Oct/05/big_thumb/cow_56124adfd4ab8.jpg)
लखनऊ : गौमांस भक्षण करने की आग देश में सांप्रदायिक तनाव की तरह फैलती जा रही है, गौमांस विक्रय की अफवाह पर मुस्लिम समुदाय के एक युवक की हत्या कर दी गई मगर लखनऊ में अलग तरह का नजारा सामने आया है। इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली है। खबर के अनुसार मुस्लिम युवक द्वारा एक गाय का जीवन बचा लिया गया। खबर के अनुसार कुएं में गिरी गाय को एक मुस्लिम नौजवान जकी द्वारा बाहर निकाल लिया गया। सभी ने इसकी जमकर सराहना की।
मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम युवक द्वारा जब इस गाय को कुंए के अंदर गिरते हुए देखा गया तो उन्होंने गाय को बचाने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए। इस दौरान रस्सी व अन्य सामग्री की सहायता से गाय को बचा लिया गया। बाद में जकी को भी अन्य लोगों ने निकलने में मदद की। बाद में गाय का परीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि दादरी में एक युवक की हत्या कर दी गई। जिसके बाद उसके व परिजन के गौ मांस भक्षण करने को लेकर लाउड स्पीकर पर घोषणा की गई। जिससे लोगों की भावनाऐं भड़क उठीं और वे उग्र हो गए। इस मामले में राजनीति तेज हो गई और सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया।