अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर 'मुस्लिम भीड़' ने किया हमला, की पत्थरबाज़ी और फायरिंग
अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर 'मुस्लिम भीड़' ने किया हमला, की पत्थरबाज़ी और फायरिंग
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार (18 मई 2022) को दबिश देने गई हरियाणा पुलिस पर भीड़ ने पत्थरबाज़ी कर दी। इस हमले में 5 पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गए। इनमें एक महिला स्टाफ भी थी। भीड़ ने पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग भी की थी। हमलावरों ने धोखाधड़ी के आरोपित नोमान को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिया था। अब इस मामले में 18 हमलावरों को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपितों में 9 महिलाएँ भी शामिल हैं। पुलिस ने इस कुल 34 लोगों को नामजद किया है।

 

इस कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए DSP छाता ने बताया है कि, घटना के दिन हरियाणा पुलिस के साथ थाना शेरगढ़ पुलिस मिलकर एक बदमाश के घर दबिश देने गई थी। इस दौरान गाँव जंघावली में कुछ मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। हमले में पत्थरबाज़ी हुई और छतों से हवाई फायरिंग भी की गई। इसकी सूचना मिलने के बाद आसपास के थानों की फ़ोर्स बुला कर गाँव में दबिश दी गई। अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें पुरुष और महिलाएँ दोनों शामिल हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

मथुरा पुलिस द्वारा ट्वीट किए गए एक समाचार पत्र की खबर के अनुसार, पुलिस ने OLX पर ठगी के आरोप में आरोपी को पकड़ने के लिए नगला इस्लाम नगर क्षेत्र के गाँव जंघावली में दबिश दी थी। यह ठगी 36 हजार रुपए की थी, जिसकी शिकायत फरीदाबाद के सेक्टर-31 थाने में दर्ज हुई थी। दबिश के दौरान नोमान को हिरासत में ले लिया गया था। नोमान के पास चोरी का मोबाइल फोन मिला था। इसी दौरान नोमान को छुड़ाने के लिए मुस्लिम भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, इस हमले में शौक़ीन, रशीद, आरिश, तारिफ, रिज़वान, रोबिन, मुश्ताक और आसिफ समेत 9 मुस्लिम महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस अब नोमान, शाकिर, राहुल, मुफीद, मुकीम, अनीस, जुबैद, भल्ला, तालीम, फारुख, जुनैद, मोव्वी, शईदा, सम्मन, आबाद, इकबाल, रफ़ीका, अरशीदा, रपशीना, अरफीना, बरफ़ीना, अमीना, मोसमीना, रेहाना, कईफा की तलाश कर रही है। 

अध्ययन से पता चलता है कि ओमीक्रोन वेरिएंट के खिलाफ व्यापक सुरक्षा के लिए कोविड बूस्टर की आवश्यकता है

मार्च माह में बॉक्स ऑफिस पर हुआ इतने करोड़ का कारोबार

DM आवास से सटी दरगाह पर चला योगी सरकार का बुलडोज़र, सपा बोली - ये हमारी एकता तोड़ने की कोशिश

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -