7/11 मुंबई बम ब्लास्ट : आज हो सकता है सजा का एलान
7/11 मुंबई बम ब्लास्ट : आज हो सकता है सजा का एलान
Share:

मुंबई : मुंबई की लोकल ट्रेन में 11 जुलाई वर्ष 2006 को हुए बम धमाकों को लेकर सेशंस कोर्ट ने 13 आरोपियों में से 12 को दोषी करार दिया गया। इस मामले में कहा जा रहा है कि आज दोषियों को सजा सुनाई जा सकती है। यही नहीं यह माना जा रहा है कि दोषियों पर जिरह के बाद क्या सजा सुनाई जाना है इस पर विचार किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि 11 जुलाई की शाम को एक के बाद एक हुए धमाकों से मुंबई दहल गई थी। इस दौरान मुंबई और आसपास की सभी फोन लाईनें भी बंद हो गई थीं।

इस हादसे में 188 लोगों की मौत हो गई थी वहीं 824 लोग घायल हो गए थे। न्यायालय द्वारा मामले की सुनवाई की गई। कहा गया है कि बहस पूरी हो जाती है तो निर्णय भी सुना दिया जाएगा। इस मामले में निर्णय आने पर पीड़ितों के परिजन राहत महसूस करेंगे। दूसरी ओर बचाव पक्ष भी दोषी पाए गए 13 लोगों को बचाने का पूरा प्रयास करेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -