style="text-align: justify;">जम्मू : जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने जम्मू कश्मीर में उपजी समस्या के जल्द सुलझने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद कश्मीर समस्या का जल्द समाधान खोज सकते हैं। यही नहीं बगैर रूकावट के मुफ्ती सरकार चलेगी तो कश्मीर समस्या का समाधान जल्द सुलझेगा।
मिली जानकारी के अनुसार अपने दो दिन के जम्मू दौरे पर पहुंचे शरद यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कश्मीर समस्या को मुफ्ती सरकार सुलझाएगी मगर इसके लिए सरकार को कुछ समय देना होगा। उन्होंने कहा कि मुफ्ती उनके पुराने मित्र हैं और वे उनसे मिलने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि कश्मीर की समस्या तो 1947 से चली आ रही है। यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए भूमि अधिग्रहण बिल पर भाजपा को आड़े हाथों ले लिया।
इस दौरान शरद यादव ने कहा कि किसान विरोधी बिल को पारित नहीं होने दिया जाएगा। दूसरी ओर संसद का सत्र 23 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है तो दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे को जोर - शोर से उठाने में लगा है। कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि जनता परिवार कांग्रेस के ही साथ है। कांग्रेस का समर्थन जनता दल भी करेगा। उन्होंने बिहार में बने नए गठबंधन का नाम और चुनाव चिन्ह जल्द सामने आने की बात भी की। उन्होंने कहा कि संवैधानिक प्रक्रिया का पालन हमें करना होगा।