MP के लाखों कर्मचारियों को CM शिवराज का तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान

MP के लाखों कर्मचारियों को CM शिवराज का तोहफा, किया ये बड़ा ऐलान
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अगस्त में केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ प्राप्त होगा। DA की नई दरें जनवरी 2023 से निर्धारित होंगी, ऐसे में एरियर भी दिया जाएगा। इसका ऐलान आज शुक्रवार स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। इस सिलसिले मे जल्द आदेश जारी किए जाएंगे। इसका लाभ राज्य के 7.50 कर्मचारियों को प्राप्त होगा।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। DA की नई दरें जनवरी 2023 से लागू की जाएंगी, ऐसे में जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में प्राप्त होगा। 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा, जो कि अगस्त माह से दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। कर्मचारियों के हितों में हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं। बीते दिनों मैनें ऐलान किया था कि हम प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता देंगे। 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। छठा वेतनमान लेने वाले कर्मचारियों के वेतन में भी समान बढ़ोतरी की जाएगी।

साली के प्यार में पागल हुआ जीजा, उठा लिया ये कदम

चाँद पर तिरंगा! ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, श्रीहरिकोटा से ISRO ने किया लॉन्च

बरसात के मौसम में घूमने लायक शीर्ष 10 स्थान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -