मोतिहारी: सिपाही ने खुद के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
मोतिहारी: सिपाही ने खुद के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस
Share:

पटना: बिहार के मोतिहारी में एक पुलिस सिपाही ने अपने आप को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना पुलिस लाइन की बताई जा रही है। मृतक सिपाही शंभु कुमार यादव नालंदा जिले का निवासी था। शनिवार देर रात लगभग 2 बजे उसने पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली। जिससे सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सुसाइड के कारण अभी तक सामने नहीं आया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सिपाही शंभु कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। किसी बात को लेकर तनाव के कारण सिपाही शंभू यादव के सुसाइड करने की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि, असली वजह छानबीन के बाद ही पता चल सकेगी। सिपाही शंभू कुमार की उम्र लगभग 49 वर्ष बताई जा रही है। वह ADG 6 के बॉडीगार्ड का काम करता था। शंभू कुमार मूलरूप से नालंदा जिले के चिलाव थाना इलाके के नेपुरा गांव का निवासी था।

बता दें कि, गत माह पश्चिमी चंपारण जिले में एक पुलिस इंस्पेक्टर की थाने की छत से गिरने से जान चली गई थी। इंस्पेक्टर ट्रांसफर होने के बाद कार्यभार सौंपने के लिए वाल्मीकिनगर थाने में गए थे। इसके बाद वे छत से गिर पड़े और उनकी मौके पर ही जान चली गई। लहूलुहान स्थिति में उनका शव थाना परिसर में मिला था। मृतक इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान नवादा जिले के निवासी थे।

बिहार: माँ ने अपने तीन बच्चों को फांसी पर लटकाकर मार डाला, फिर जो किया वो हैरान कर देगा

शर्मनाक! मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ हुआ बलात्कार, देखकर बुरा हुआ माँ का हाल

नज़ायज़ संबंधों का शक, मासु शेख ने सुपारी देकर करवा दी पत्नी की हत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -