मां ने दो बच्चों के साथ कुए में लगाई छलांग, बच्ची को तड़पता देख जाग उठी ममता, लेकिन..

मां ने दो बच्चों के साथ कुए में लगाई छलांग, बच्ची को तड़पता देख जाग उठी ममता, लेकिन..
Share:

झाबुआ/इंदौर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने अपनी दो बच्चियों के साथ कुए में छलांग लगा दी। एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 8 बजे बामनिया क्षेत्र में हुई। बामनिया चौकी प्रभारी हरिसिंह चुंड़ावत के मुताबिक रामपुरिया निवासी 25 वर्षीय सजूबाई अपने पति शंभु की प्रताड़ना से परेशान थी।

शुक्रवार सुबह वह अपनी दो बेटी, 4 वर्षीय रिंकु व आशा उर्फ आशु (10 माह) को लेकर घर से निकली। उसने बामनिया-रामपुरिया के बीच स्थित सागड़ी नदी के किनारे एक कुएं में दोनों बेटियों के साथ छलांग लगा दी। आशा पानी में डूब गई जबकि रिंकु अपनी मां सजु के गले से लिपट गई। बच्ची को घबराता देख मां की ममता जागी और उसने रिंकु को कुएं के पास लगे एक बड़े पत्थर पर खड़ा कर दिया। इस बीच आशा का शव पानी के ऊपर आया, सजुबाई ने उसे भी बचाने का प्रयास किया। दोनों को लेकर जैसे-तैसे वह कुएं से बाहर निकली। तब तक आशा की मौत हो चुकी थी।

बाद में वह अपने जेठ विजिया के साथ बामनिया चौकी पहुंची और मामले के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के मामले में शंभु पर केस दर्ज किया है। चौकी प्रभारी चुंड़ावत ने बताया महिला अभी पुलिस की हिरासत में है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। सजुबाई की शंभु से दूसरी शादी थी। 3 साल पहले वह अपने पहले पति बाबू पिता रामचंद्र डामोर से अलग हो गई थी। इसके बाद उसकी शादी शंभु से हुई थी। रिंकु पहले पति की संतान थी। जबकि आशा का जन्म दूसरी शादी के बाद हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -