style="text-align: justify;">
पटना : नेपाल में आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप का दर्द रह रहकर उठ रहा है। इस दर्द ने दुनियाभर के
लोगों को सिसकने पर मजबूर कर दिया है। कुछ नेपाल में अपनों के फंसे होने के चलते परेशान हैं तो कुछ
भारत में ही अपनों के खो जाने से दुखी हैंए कुछ के सामने तो उनके सपनो आशियाना ही ताश के पत्तों की
तरह ढह गया है। जिसे बनाने के लिए अब उन्हें कितनी कोशिशें करनी होंगी यह तो समय ही बताएगा।
हालांकि नेपाल में तबाही का मंज़र भयावह था मगर इसके निशान भारत तक देखने को मिले हैं।
भारत में अब तक 66 मौतें भूकंप के चलते हुई हैं मगर सबसे ज्यादा असर बिहार में हुआ है। बिहार में मौतों का
आंकड़ा करीब 50 तक पहुंच गया है।
देश के विदेश सचिव एस जयशंकर ने पूरे मामले पर पड़ताल की। जिसमें यह बात सामने आई कि बिहार में
भूकंप से लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उत्तरप्रदेश में मौतों का आंकड़ा 13, पश्चिम बंगाल में 2 और
राजस्थान में 1 की मौत भूकंप से हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार में 256 लोग भूकंप के असर से घायल हुए वहीं पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा
52 रहा। सिक्किम में 8 लोग घायल हो गए। देश में बिहार ही ऐसा राज्य रहा जहां मौतों का असर सबसे
ज्यादा रहा। बिहार में भूकंप के असर से मोतिहारीए दरभंगा और सीतामढ़ी प्रभावित हुए हैं। यहां बड़ी संख्या में
लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।