जवानों के साथ बांटेंगे मोदी दीपावली की खुशियां
जवानों के साथ बांटेंगे मोदी दीपावली की खुशियां
Share:

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरहद पर जवानों के साथ दीपावली की खुशियां बांटेंगे। इसकी तैयारियां की जा रही है लेकिन मोदी ने खास तैयारी न करने के लिये कहा है। इधर सरहद पर तैनात जवानों को इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके साथ दीपावली मनाने का निर्णय लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा में आईटीबीपी के जवानों के साथ दीपावली मनाने के लिये शनिवार को पहुंचेंगे। माणा भारत और चीन की सीमा है। यहां आईटीबीपी के जवान मुस्तैदी के साथ सीमा की रक्षा कर रहे है। मोदी यह चाहते है कि इस बार की दीपावली सरहद पर मनाई जाये। दीपावली के अवसर पर जवानों को मोदी शुभकामना देंगे और उनके साथ मौजूद रहकर सीमा का दौरा भी करेंगे।

गौरतलब है कि पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा की चोकसी और अधिक बढ़ा दी गई है वहीं चीन की सीमाओं पर भी जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिये दिशा निर्देश जारी किये हुये है। हालांकि मोदी के चीन की सीमा पर जाने का कार्यक्रम गोपनीय बताया जा रहा है।

PM मोदी से मिला था सम्मान, छेड़छाड़ से तंग आकर की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -