मिलिए दुनिया की 10 सबसे लम्बी महिलाओं से...
मिलिए दुनिया की 10 सबसे लम्बी महिलाओं से...
Share:

हइटेड होना आजकल हर कोई चाहता है। हाइट बढ़ने के लिए लोग बहुत कुछ करते हैं। हर लड़की चाहती है उसकी हाइट दीपिका पादुकोण या सुष्मिता सेन जैसी हो। महिलाएं अपने कद को लेकर अधिकतर चिंचित रहती हैं। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जिन्हे हइटेड होने का वरदान प्राप्त है। तो आइये हम मिलवाते हैं आपको कुछ ऐसी ही महिलायों से।

1. याओ डेफेन:याओ डेफेन ने खुद के दुनिया की सबसे लंबी महिला होने का दावा किया है। इनकी लंबाई 7फीट 8 इंच (233 सेंटीमीटर) है। इनका वजन 200 किलो है।

2. सैंडी एलेन :सैंडी 1976 में अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में भी दर्ज करा चुकी हैं। 2008 तक इनका नाम उस किताब में रहा। क्योंकि 2008 में उनकी मृत्‍यु हो गई थी। वो दुनिया की सबसे लंबी महिला थीं। उनकी लंबाई 7 फुट 7¼ इंच है।

3. माल्गोर्ज़ेटा डायडेक: माल्गोर्ज़ेटा डायडेक यूएस की बास्‍केट बॉल प्‍लेयर थीं। इनकी लंबाई 7 फुट 2 इंच थी।

4. जैनब बीबी: जैनब बीबी की लंबाई 7 फुट 2 इंच बताई गई है। जैनब को हाल ही में ब्रिटेन में हमेशा-हमेशा के लिए रहने की इजाजत मिली है। दरअसल इनका कहना था कि इनकी लंबाई के कारण पाकिस्‍तान के घर में लोग इनको अपनी बातों का निशाना बनाए रहते थे,इसीलिए ये ब्रिटेन्‍ा आ गईं।

5. उल्‍जाना सेमजोनावा:7 फुट यानी 213 सेंटीमीटर लंबी लातवियाई उल्‍जाना 1970 से 1980 तक दुनिया के बास्‍केटबॉल प्‍लेयर की लीडिंग वुमेन रही हैं।

6. गीतिका श्रीवास्‍तव:गीतिका श्रीवास्‍तव, भारत से पूर्व बास्‍केटबॉल प्‍लेयर हैं। इनकी लंबाई 6 फुट 11 इंच है।

7. माली दौंगड़ी:माली दौंगड़ी थाईलैंड की सबसे लंबी महिला हैं। इनकी लंबाई 6 फुट 10 इंच है।

8. कैरोलिन वेल्‍ज़:जर्मनी की सबसे लंबी लड़की हैं कैरोलिन वेल्‍ज़। इनकी उम्र 20 साल है और इनकी लंबाई 6 फुट 9 इंच है।

9. रीता मिनीवा:इनका नाम है रीता मिनीवा। रीता की लंबाई 6 फुट 8 इंच है।

10. हीथर ग्रीनी:हीथर ग्रीनी सिर्फ और सिर्फ 6 फुट 5½ इंच लंबी हैं। हीथर लास वेगास में रहती हैं।

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -