नम आंखों से दी शहीद गुरसेवक को अंतिम बिदाई

नम आंखों से दी शहीद गुरसेवक को अंतिम बिदाई
Share:

नई दिल्ली :  सोमवार को शहीद गुरसेवक को नम आंखों से अंतिम बिदाई दी गई। गांव वालों ने जहां उनके शव पर पुष्प अर्पित किये वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को अपने बेटे की वीरता पर तो गर्व है लेकिन उसके इस दुनिया से चले जाने का गम भी है। गौरतलब है कि पाकिस्तानी की ओर से होने वाली गोलीबारी में गुरसेवक शहीद हो गये थे।  सेना के वाहन में उनका शव तरनतारन स्थित उनके पैतृक घर ले जाया गया।

शादी के घर में मातम

परिजनों ने बताया कि गुरसेवक की शादी की तैयारियां हो रही थी। उनका विवाह 13 फरवरी को होना था लेकिन उनके शही होने के बाद अब शादी के घर में मातम पसर गया है।

बहनों के नहीं थम रहे आंसू

गुरसेवक की माता पिता के साथ ही उनकी बहनों के भी आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे है। बताया गया है कि गुरसेवक ने राखी के दिन अपनी बहनों से यह कहा था कि वे शादी करने के लिये ही अब घर लौटेंगे।

पाकिस्तान की गोलीबारी में दो जवान शहीद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -