सम्मान वापसी के खिलाफ शुरू हुआ मार्च फॉर इंडिया
सम्मान वापसी के खिलाफ शुरू हुआ मार्च फॉर इंडिया
Share:

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों हलचल मची हुई है। शुक्रवार की सुबह तो और भी हलचलभरी रही। दिल्ली के इंडिया गेट पर सहिष्णुता के समर्थन में लोगों की तादाद में लोग जुटे। हालांकि मार्च का स्थान इंडिया गेट से बदलकर जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय कर दिया गया। दरअसल लोकप्रिय फिल्म अभिनेता अनुपम खेर के नेतृत्व में लोगों ने मार्च फाॅर इंडिया का आयोजन किया। इस आंदोलन में फिल्म निर्माता, निर्देशक, फिल्म अभिनेता, साहित्यकार, गायक, कलाकार जुटे।

सभी सरकार के समर्थन में राष्ट्रीय संग्रहालय से राष्ट्रपति भवन तक मार्च निकालेंगे। मार्च की शुरुआत हो चुकी है और यह मार्च दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रपति भवन पहुँच जाएगा, जहाँ ये राष्ट्रपति के देश की सहिष्णुता का समर्थन करेंगे। इस मार्च के माध्यम से देश में असहिष्णुता के आरोपों को खारिज कर दिया गया। कलाकारों ने देश में असहिष्णुता के बढ़ते प्रभाव का आरोप लगाते हुए सम्मान वापिस करने वाले साहित्यकारों कलाकारों का विरोध किया। एक तरह से साहित्यकार और कलाकार दो धड़े में बंटे हुए नज़र आए। मगर सहिष्णुता का समर्थन करने वाले बाॅलीवुड कलाकारों की संख्या अधिक रही। 

मिली जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में कलाकार और गणमान्यजन मार्च फाॅर इंडिया के समर्थन में जुटे। इस दौरान दिल्ली में राष्ट्रीय सद्भाव का एक माहौल तैयार हो गया। इस मार्च में फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, गायक अनूप जलोटा, गायिका मालिनी अवस्थी, साहित्यकार नरेंद्र कोहली, दयाप्रकाश सिंह सहित गणमान्यजन शामिल हुए। इस मार्च को मार्च फाॅर इंडिया का नाम दिया गया। मार्च का नेतृत्व करने वाले लोकप्रिय कलाकार अनुपम खेर ने कहा कि देश की छवि प्रभावित करने के लिए साजिशें की जा रही हैं। इस तरह की साजिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भारत एक सहनशील देश है।

इस संदेश के साथ सभी मार्च फाॅर इंडिया के बैनर तले सभी पदयात्रा करेंगे। मार्च समाप्ति पर सभी राष्ट्रपति से मिलेंगे। राष्ट्रपति से दोपहर 1 बजे तक सभी की भेंट होगी। अनुपम खेर द्वारा यह भी कहा गया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से भेंट की अनुमति दिए जाने की अपील भी की है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -