माओवादी समर्थकों ने किया आत्मसमर्पण
माओवादी समर्थकों ने किया आत्मसमर्पण
Share:

ओडिशा: आखिरकार राज्य के मल्कानगिरी क्षेत्र में माओवादियों ने आज आत्मसर्पण कर दिया। दरअसल ये माओवादियों के समर्थक हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक के सामने माओवादियों के समर्थकों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान कहा गया कि ग्रामीणों को संबंधित गांवों में सम्मान से जीने दिया जाए। मिली जानकारी के अनुसार सदस्यों के विरूद्ध आपराधिक मामले चल रहे हैं मगर यह भी कहा गया कि सरकार से अपील की जाएगी कि इनके बारे में सहानूभूतिपूर्वक विचार किया जाए। 

मामले में यह बात सामने आ रही है कि बीते 12 दिनों में अब तक करीब 1000 लोगों ने आत्मसर्पण कर दिया। इससे माओवादियों की ताकत कुछ कम होती नज़र आ रही है। आत्मसर्पण करने वालों से सरकार को माओवादी आॅपरेशन के बारे में भी जानकारी मिल रही है जिससे माओवादियों पर लगाम कसने में सरकार को आसानी हो रही है।

उल्लेखनीय है कि असम, ओडिशा, और असम के अलावा दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में माओवादियों द्वारा अपने आॅपरेशन को अंजाम दिया जाता रहा है। कई बार सेना से इनकी मुठभेड़ हो जाती है मगर केंद्र सरकार के निर्देशन में सेना ने कुछ समय पूर्व म्यांमार की सीमा में घुसकर जिस तरह से माओवादियों के प्रशिक्षण कैंप को ध्वस्त किया उससे माओवादियों के हौंसले पस्त हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -