इन 7 फूड आइटम्स से आज ही बनाएं दुरी, दिल की बीमारियों से मिलेगी राहत
इन 7 फूड आइटम्स से आज ही बनाएं दुरी, दिल की बीमारियों से मिलेगी राहत
Share:

आजकल की जीवनशैली और फूड्स बहुत सारी बीमारियों को पैदा कर रहे हैं। फैटी लीवर, हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो हाई ब्लड प्रेशर एवं डायबिटीज की भांति ही अधिकतर लोगों में हो रही है। ऐसे में आवश्यक है खानपान का ध्यान रखा जाए। खासतौर पर दिल की सेहत को दुरुस्त रखने की सबसे अधिक आवश्यकता है। यदि लंबे वक़्त तक हेल्दी रहना है तो इन 5 फूड्स को डेली डाइट से बिल्कुल बाहर कर दें।

* रेड मीट:-
नॉनवेज के शौकीन मटन एवं रेड मीट को खाना पसंद करते हैं। मगर इन्हें खाने से बिल्कुल दूर रहें। रेड मीट में उपस्थित हाई कोलेस्ट्रॉल काफी बैड होता है तथा सेचुरेटेड फैट होता है। दिल को तंदरुस्त रखना चाहते हैं तो रेड मीट से बिल्कुल दूरी बना लें। 

* फ्राईड फूड्स:-
पूड़ी, पराठा, समोसा, पकौड़ी जैसी तेल में तली चीजें, फ्रेंच फ्राईज, बर्गर इन सारी चीजों को डाइट में सम्मिलित ना करें। हार्ट एक्सपर्ट के अनुसार, तेल में तली चीजों में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट होता है। जो धमनियों को ब्लॉक कर देता है। आप चाहें तो फ्राईड फूड्स की बजाय ग्रिल, स्मोक और बेक किए फूड्स को खाएं।

* आइसक्रीम:-
आइसक्रीम का टेस्ट बच्चों एवं बड़ों हर किसी को पसंद होता है। मगर आइसक्रीम में कंसेंट्रेटेड फार्म में फैट होता है। जो हार्ट हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नही है। इसलिए आइसक्रीम से कोसों दूर रहें एवं अपने बच्चों को भी आइसक्रीम खिलाने से बचें। आप चाहें तो घर में ही दूध एंड फ्रूट्स की सहायता से आइसक्रीम बना सकती हैं। 

* कुकीज, केक, पेस्ट्री:-
आजकल सेलिब्रेशन के अधिकतर अवसरों पर लोग केक काटना पसंद करते हैं। मगर केक, पेस्ट्री हार्ट की हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। इसके अतिरिक्त कुकीज खाने से भी बचना चाहिए। इन सारे बेकरी प्रोडक्ट में लगभग 60 प्रतिशत फैट होता है। जो हार्ट की नसों में जाकर जम जाता है तथा हार्ट फंक्शन को रोकने लगता है। 

* फुल फैट डेयरी प्रोडक्ट:-
फुल फैट क्रीम, दूध, दही, घी, इन सारी चीजों को खाने से अवॉइड करें। यदि आपकी जीवनशैली में फिजिकल वर्क कम सम्मिलित है तो इन्हें खाने से स्वास्थ्य को नुकसान होता है और हार्ट डिसीज होने का खतरा रहता है। 

हाइपरटेंशन के मरीज इन चीजों का करें सेवन, मिलेगी राहत

भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है खतरा

चेहरे की खोई रंगत लौटेंगे ये 2 ऑयल, जानिए इनका इस्तेमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -