इंतजार खत्म! महिंद्रा 14 अगस्त को लॉन्च करेगी अपनी नई एसयूवी XUV700
इंतजार खत्म! महिंद्रा 14 अगस्त को लॉन्च करेगी अपनी नई एसयूवी XUV700
Share:

भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा इस सप्ताह के अंत में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से एक दिन पहले अपने अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल XUV700 से पर्दा उठाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। महिंद्रा ने दिनांक की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह अपनी बहुप्रतीक्षित Mahindra XUV700 एसयूवी का 14 अगस्त, 2021 को ग्लोबल डेब्यू करेगी। Mahindra डेब्यू से पहले XUV700 के सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के बारे में बताती रही है, जिससे लोगों को पता चल सके कि XUV500 को रिप्लेस करने वाली कार कैसी होगी। 

वही XUV700 इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित लॉन्च में से एक है क्योंकि महिंद्रा का उद्देश्य अपनी नई एसयूवी के साथ Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अलकाजार) तथा टाटा सफारी को टक्कर देना है। कार निर्माता बीते कुछ सप्ताहों से XUV700 के बारे में आक्रामक तौर पर प्रचार कर रही है तथा इसके बारे में कई विवरण की पुष्टि की है। 

वही महिंद्रा ने XUV700 का एक नवीनतम टीजर शेयर किया है। नए टीजर में XUV700 को कार निर्माता द्वारा सोमवार को पेश किए गए नए लोगो के साथ दिखाया गया है। कार मेकर के नए मुख्य डिजाइन अफसर प्रताप बोस द्वारा डिजाइन किया गया नया लोगो, चुनौतियों का सामना करने के लिए ब्रांड की गाड़ियों की क्षमता के बारे में बताता है। महिंद्रा की बहुप्रतीक्षित 7-सीटर एसयूवी XUV700 का कार प्रेमी बहुत काफी वक़्त से प्रतीक्षा कर रहे हैं। हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई फोटोज के अनुसार, XUV700 का प्रोफाइल बड़ा हो गया है।

ओलिंपिक पदक विजेता 'विवेक सागर' से मिलकर भावुक हुईं खेलमंत्री यशोधरा राजे, छलके आंसू

मिजोरम में 576 कोरोना मामलों में संक्रमित मिले 128 बच्चे

केरल स्वर्ण तस्करी केस में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- CM विजयन खुद डॉलर का बंडल लेकर जाने वाले थे...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -