सोनिया गांधी की वजह से पार्टी एकजुट, उनके जाने पर पार्टी बिखर जाएगी : एम वेंकैया नायडू

नई दिल्ली : पिछले दिनों घोषित हुए पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों में कांग्रेस की हार के बाद. राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की सम्भावनाएं तेज़ हो चली है. जिसके चलते केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए उनके पार्टी अध्यक्ष बने रहने की बात कही.

केंद्रीय मंत्री के अनुसार सोनिया गांधी की वजह से पार्टी एकजुट है. उनके जाने पर कांग्रेस पूरी तरह बिखर जाएगी. उन्होंने कहा, "नेतृत्व उनका आंतरिक मामला है. मैं केवल इतना कह सकता हूं, सोनियाजी की वजह से कांग्रेस संगठित है. अन्यथा यह बिखर गयी होती. यह मेरी राय है हालांकि मैं वंशवाद को मंजूर नहीं करता." 

वही राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनाए जाने पर नायडू ने कहा, "इस बारे में कोई संदेह नहीं है. अगर वह बड़ी भूमिका पाते हैं या पार्टी के अध्यक्ष बन जाते हैं या विपक्ष के नेता भी बन जाते हैं या संसद में कांग्रेस पार्टी के नेता बन जाते हैं तो क्या दिक्कत है. कोई समस्या नहीं है."

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -